समान अवसर और भेदभाव की रोकथाम

अपने लोगों की सहायता करना और उनकी प्रगति करना

हम एक साथ मिलकर

हम प्रतिभावान लोगों को आकर्षित करते हैं, उनकी क्षमता का विकास करते हैं और उन्हें सफल होने के लिए तैयार करते हैं।

हम मान्यताओं को सर्वप्रथम क्यों रखते हैं

हम सर्वश्रेष्ठ और सबसे प्रतिभाशाली लोगों को नौकरी पर रखते हैं और बढ़ावा देते हैं। हम रोज़गार के निर्णय योग्यताएँ, आकांक्षाएँ और प्रदर्शन के आधार पर लेते हैं, पूर्वाग्रह या पक्षपात से कभी भी नहीं। प्रत्येक को उचित मौका देना सही काम करना है। हम जाति, रंग, धर्म, राष्ट्रीय मूल, लिंग, गर्भावस्था, उम्र, विकलांगता, यौन रूझान, लैंगिक पहचान, वैवाहिक स्थिति, सैन्य सेवा या कानून द्वारा संरक्षित किसी भी अन्य स्थिति के आधार पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जीत कैसी दिखाई देती है

हम निम्न के द्वारा उत्कृष्ट कर्मचारियों को आकर्षित, विकसित और बनाए रखते हैं:

  • लोगों के साथ निष्पक्ष व्यवहार करना और उन मान्यताओं पर ध्यान केंद्रित करना जिन्हें वे Johnson Controls में लाते हैं
  • योग्यता के आधार पर भर्ती, प्रशिक्षण, पदोन्नति और अनुशासन के बारे में निर्णय करना
  • विकलांगता के लिए उचित गुंजाइश प्रदान करना
  • भेदभाव के लिए किसी भी बहाने को स्वीकार करने से इनकार करना—कोई भी बहाना नहीं चलेगा

पहले सोचें

प्रश्न:

मैंने अपने पर्यवेक्षक को यह कहते सुना है कि वह अपनी टीम में अधिक उम्र वाले कामगार नहीं चाहता है। वह कहता है कि वह भेदभाव नहीं कर रहा है—वे बस हमारी उत्पादन गति की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करते हैं। क्या वह सही है?

उत्तर:

नहीं, वह सही नहीं है। किसी व्यक्ति या समूह के बारे में आयु या अन्य व्यक्तिगत विशेषताओं के आधार पर आम धारणा या कथन अनुचित हैं और हमारे द्वारा प्रोत्साहित मान्यताओं और संस्कृति के अनुकूल नहीं हैं। उनके कारण भेदभावपूर्ण कार्यवाही भी हो सकती है। हर किसी को उसकी क्षमताओं और प्रदर्शन के आधार पर आँकना चाहिए। एक ऐसा कार्य परिवेश जहाँ सभी के साथ उचित तरीके से व्यवहार किया जाता है वह एक विश्वसनीय, प्रेरित और उच्च प्रदर्शन संस्कृति सुनिश्चित करने में सहायता करता है।