भौतिक संपत्ति और परिसंपत्ति, हमारी प्रतिष्ठा और हमारी गोपनीय और स्वामित्व वाली जानकारी

कंपनी की परिसंपत्तियों की सुरक्षा

हम एक साथ मिलकर

हम Johnson Controls की प्रतिष्ठा और अन्य परिसंपत्तियों की सुरक्षा करते हैं क्योंकि ये हमारे भविष्य की मूल ईकाई हैं।

हम मान्यताओं को सर्वप्रथम क्यों रखते हैं

हम भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आज जो हमारे पास है उसका सर्वोत्तम उपयोग भविष्य में विजयी होना निश्चित करता है। हमारी परिसंपत्तियाँ—संपत्ति, धन, जानकारी, विचार और प्रतिष्ठा—हमारे संचालन को बनाए रखती हैं और हमें नवप्रवर्तन और निरंतर सुधार में निवेश करने देती हैं। इन परिसंपत्तियों के अच्छे प्रबंधक के रूप में, हम उनका उपयोग असाधारण ग्राहक अनुभव और संवहनीय निवेशक मूल्य बनाने के लिए करते हैं।

जीत कैसी दिखाई देती है

हम Johnson Controls की परिसंपत्तियों की निम्न के द्वारा सुरक्षा करते हैं:

  • अपने नुकसान, क्षति, विनाश, चोरी या अनधिकृत उपयोग से बचने के लिए हमारे नियंत्रण में संपत्ति की उचित देखभाल करना
  • कंपनी संपत्ति के संबंध में धोखाधड़ी, अपशिष्ट या दुरुपयोग को रोकने के लिए जागरूक होना
  • रिकॉर्ड प्रतिधारण नीति और अन्य कंपनी नीतियों के अनुसार अपने रिकॉर्ड और सूचनाओं का प्रबंधन करना
  • अनधिकृत पहुँच, संशोधन, दोहराव, नाश या प्रकटीकरण, चाहे दुर्घटनावश या जानबूझ कर, कंपनी सिस्टम और डेटा की सुरक्षा के लिए सूचना सुरक्षा और उपयोगकर्ता पहुंच प्रोटोकॉल का पालन करना
  • केवल व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए कंपनी की संपत्ति का उपयोग करना, जब तक कि कोई उचित और आकस्मिक व्यक्तिगत उपयोग अपवाद लागू नहीं होता हो
  • हमारी कंपनी की परिसंपत्तियों के उपयोग, दुर्व्यवहार या खतरे के बारे में किसी भी चिंताओं की रिपोर्ट करना

विभिन्न परिसंपत्तियाँ, एक सिद्धांत

कंपनी की परिसंपत्तियां कई रूप लेती हैं। हम उनकी रक्षा कैसे करते हैं यह परिसंपत्तियों और हमारी विशेष भूमिका पर निर्भर करेगा। लेकिन सभी मामलों में, एक ही सिद्धांत लागू होता है: ध्यान रखना और अच्छे निर्णय का उपयोग करना।

सूचना परिसंपत्तियाँ: हमारे उत्पादों, व्यवसाय से संबंधित किसी भी डेटा या हम अपने कार्यों को कैसे संचालित करते हैं, इसकी परवाह किए बगैर कि उसका निर्माण, वितरण उपयोग या संग्रहीत कैसे किया गया है।

वित्तीय परिसंपत्तियाँ: धन और ऐसा कुछ भी जो धन में परिवर्तित किया जा सकता है, जैसे स्टॉक, बांड और बैंक जमा।

भौतिक परिसंपत्तियाँ: कंपनी का स्वामित्व में कुछ ऐसे ठोस जो हमारे व्यवसाय को संचालित करने के लिए उपयोग किया जाता है (उदाहरण के लिए, परिसर, मशीनरी, उपकरण, कंप्यूटर, मोबाइल फोन, कच्चे माल, वाहन, कार्यालय उपकरण और आपूर्तियाँ)।

अमूर्त परिसंपत्तियाँ: हमारी प्रतिष्ठा, विचार, आविष्कार, बौद्धिक संपदा, डिजाइन, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, पेटेंट और व्यापार रहस्य। ये परिसंपत्तियाँ हमें नवप्रवर्तन और सुधार करने में मदद करती हैं।

निम्नलिखित मार्गदर्शन विशेष रूप से कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों को संबोधित करते हैं जिनमें हमें उनका देखभाल करने और अच्छे निर्णय का उपयोग करने की आवश्यकता होती है।

स्वामित्व और गोपनीय व्यावसायिक जानकारी की सुरक्षा करना

हम एक साथ मिलकर

हम अपनी गोपनीय व्यावसायिक जानकारी और बौद्धिक संपदा की सुरक्षा करते हैं क्योंकि वे बाजार में हमें बढ़त प्रदान करते हैं।

हम भविष्य में आगे बढ़ सकते हैं और आइडिया विकसित करके और तकनीकी जानकारी, जो दूसरों के पास नहीं है, उसका उपयोग करके अपने ग्राहकों के लिए विजयी होते हैं। हमारी गोपनीय व्यावसायिक जानकारी और बौद्धिक संपदा महत्वपूर्ण व्यापारिक परिसंपत्तियाँ हैं जो हमें हमारे प्रतिस्पर्धियों से अलग करती हैं। हमें उनके अनधिकृत प्रकटीकरण या दुरुपयोग से बचाना चाहिए।

जीत कैसी दिखाई देती है

हम निम्न द्वारा अपने स्वामित्व और गोपनीय जानकारी की सुरक्षा करते हैं:

  • केवल उन लोगों के साथ ग्राहकों की यह जानकारी साझा करनी चाहिए जो उसके लिए अधिकृत हों और जिन्हें जानना उनकी व्यावसायिक जरूरत हो
  • गोपनीय मामलों पर चर्चा नहीं करना जब लगे कि कोई हमें सुन सकता है
  • यह सुनिश्चित करने के लिए कि दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दूसरों के लिए दृश्यमान नहीं हैं, कार्यस्थल के बाहर उनकी देखभाल करना
  • Johnson Controls के बाहर अपने व्यक्तिगत लाभ या किसी और को लाभान्वित करने के लिए कभी भी गोपनीय जानकारी का उपयोग न करें
  • याद रखें कि कंपनी छोड़ने के बाद भी कंपनी की गोपनीय जानकारी की सुरक्षा करने का दायित्व बरकरार रहता है

गोपनीय जानकारी किस प्रकार की होती है

गोपनीय व्यावसायिक जानकारी के उदाहरणों में निम्न शामिल हैं:

  • ट्रेडमार्क, पेटेंट, व्यापार रहस्य और अन्य बौद्धिक संपदा
  • गैर-सार्वजनिक वित्तीय जानकारी या अनुमान
  • नया उत्पाद या विपणन योजनाएँ
  • अनुसंधान और विकास आइडिया या जानकारी
  • विनिर्माण प्रक्रियाएँ
  • विस्तृत अधिप्राप्ति जानकारी
  • वेतन विवरण और अन्य व्यक्तिगत डेटा
  • कर्मचारी सूची और आंतरिक संगठन चार्ट
  • संभावित अधिग्रहण, विस्थापन और निवेश के बारे में जानकारी
  • कानूनी राय और कार्य उत्पाद
  • कोई भी अन्य जानकारी जो प्रतिस्पर्धियों के लिए उपयोगी हो सकती है

पहले सोचें

प्रश्न:

पिछली रात मैंने अपने हाई स्कूल के दोस्त के साथ डिनर किया जो एक स्थानीय इंजीनियरिंग फ़र्म के लिए काम करता है। हम बाते कर रहे थे कि कैसे हम दोनों इस बात पर गर्व महसूस करते हैं कि हमारी कंपनियों ने वास्तविक दुनिया की समस्याओं का समाधान करने के प्रयोजन से नवप्रवर्तन पर ध्यान केंद्रित किया है। मैंने उसे हमारे कुछ नए विकासाधीन उत्पादों के बारे में सरसरी तौर पर बताया, इस पर फ़ोकस करते हुए कि कैसे उत्पाद ग्राहक की समस्याओं का समादान करेंगे। डिनर के बाद, मुझे संदेह हुआ कि कही मैंने ज्यादा जानकारी तो साझा नहीं कर ली और कंपनी की योजनाओं और संपत्ति को संभावित रूप से खतरे में तो नहीं डाल दिया।

उत्तर:

आपका चिंतित होना सही है। यद्यपि आपकी दोस्त सीधी प्रतिस्पर्धी नहीं है, फिर भी कंपनी की ऐसी जानकारी साझा करने से बचने के संबंध में बहुत सावधान रहना महत्वपूर्ण है जो सार्वजनिक न हो। हमारी बौद्धिक संपदा, व्यापार रहस्य और अन्य गोपनीय आइडिया या जानकारी वे महत्वपूर्ण संपत्तियाँ हैं जिन पर हमारा प्रतिस्पर्धी लाभ निर्भर करता है। यदि आपको लगता है कि आपने कंपनी के उत्पादों के बारे में गैरसार्वजनिक जानकारी अनजाने में साझा कर लिया है, तो आपको मार्गदर्शन के लिए अनुपालन टीम या कानून विभाग से संपर्क करना चाहिए।

कंपनी की प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रणालियों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करना

हम एक साथ मिलकर

हम प्रभावी ढंग से काम करने और हमारे व्यावसायिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए Johnson Controls की प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रणालियों का जिम्मेदार तरीके से उपयोग करते हैं।

हमारे ग्राहकों के लिए एक टीम के रूप में काम करना उन प्रणालियों और प्रौद्योगिकी के बगैर संभव नहीं होता जिन पर हर दिन भरोसा करते हैं। लैपटॉप, मोबाइल डिवाइस, ईमेल और आधारभूत संरचना जो उन्हें समर्थन करते हैं, हमें अधिक उत्पादक रूप से काम करने के लिए, अधिक प्रभावी ढंग से संवाद करने और बेहतर ढंग से अपने ग्राहकों की सेवा प्रदान करने में सक्षम बनाता है। वे हमें उन जानकारी तक पहुँचने और उन्हें साझा करने में मदद करती हैं जिनकी जरूरत हमें नवप्रवर्तन और लगातार सुधार करने के लिए पड़ती है। हालाँकि, अनुचित उपयोग हमारे संसाधनों का व्यर्थ खपत कर सकता है, हमारी सुरक्षा को जोख़िम में डाल सकता है तथा हमारे ब्रांड और प्रतिष्ठा को क्षति पहुँचा सकता है।

जीत कैसी दिखाई देती है

हम निम्न द्वारा हमारी प्रौद्योगिकी और प्रणालियों का सुरक्षित और उचित तरीके से उपयोग करते हैं:
  • केवल अधिकृत व्यक्तियों को और केवल आवश्यकता रहने तक प्रणालियों तक पहुँच प्रदान करना
  • अधिकृत उपयोगकर्ताओं को केवल उन प्रणालियों और डेटा तक पहुँच प्रदान करना जो उनके कार्य के लिए जरूरी हैं
  • पासवर्ड की सुरक्षा करना, उन्हें समय समय पर बदलना और कभी भी किसी के साथ साझा नहीं करना
  • गोपनीय जानकारी को इंटरनेट से दूर रखना
  • अननुमोदित सॉफ़्टवेयर को डाउनलोड नहीं करना या संदिग्ध अनुलग्नकों को नहीं खोलना
  • केवल अधिकृत निजी डिवाइसों को Johnson Controls के नेटवर्क से कनेक्ट करना
  • हार्डवेयर को नुकसान, क्षति या चोरी से बचाने के लिए कदम उठाना
  • उत्पीड़न करने वाली या अपमानजनक सामग्री वाले संदेशों को कभी नहीं भेजना
  • अनुचित वेबसाइटों पर जाने से बचना
  • कंपनी उपकरण और प्रणालियों का केवल यथोचित, आकस्मिक व्यक्तिगत उपयोग करना
 

कंपनी की प्रतिष्ठा को बचाना

हम एक साथ मिलकर

हम अपने हर काम में सत्यनिष्ठा और ग्राहक-चालित नवप्रवर्तन की प्रतिष्ठा कायम रखने का प्रयास करते हैं।

हमारी प्रतिष्ठा हमारी सबसे मूल्यवान संपत्तियों में से एक है। हम 130 सालों से इसका निर्माण कर रहे हैं लेकिन हमेशा भविष्य पर नजर रखते हैं। हममें से प्रत्येक को अपने दैनिक कार्यों और निर्णयों में Johnson Controls की प्रतिष्ठा को बचाने की जिम्मेदारी का भार महसूस करना चाहिए। जब हम सत्यनिष्ठा के साथ काम करते हैं और हमारी मान्यताओं को क्रियान्वित करते हैं, हम अपने कर्मचारियों, ग्राहकों और व्यावसायिक साझेदारों का भरोसा जीतना जारी रखेंगे।

जीत कैसी दिखाई देती है

हम निम्न द्वारा हमारी प्रतिष्ठा की सुरक्षा करते हैं:
  • हमारी प्रमुख मान्यताओं की मिसाल देना
  • हमेशा सही व्यावसायिक निर्णय का उपयोग करना
  • Being great ambassadors for Johnson Controls
  • यह सुनिश्चित करना कि हमारे निर्णय और आचरण लगातार कंपनी के अच्छे नाम को बनाए रखें

हमारी प्रतिष्ठा

130 वर्ष का इतिहास गौरव करने की बात है। लेकिन कभी नहीं भूलें कि प्रतिष्ठा हमारे साथ लेनदेन के दूसरों के अंतिम अनुभव और अगले के बारे में उनकी प्रत्याशा के बारे में है।

धोखाधड़ी की रोकथाम

हम एक साथ मिलकर

सत्यनिष्ठा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का अर्थ है कि हम धोखाधड़ी, बर्बादी और दुरुपयोग को रोकने के लिए सतर्क हैं।

Johnson Controls में धोखाधड़ी, बर्बादी और दुरुपयोग का कोई स्थान नहीं है। सत्यनिष्ठा और भरोसे की संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता इन दुरुपयोग की रोकथाम करने, और घटित होने पर उनका पता लगाने और उन्हें सुधारने का सबसे अचूक तरीका है।

जीत कैसी दिखाई देती है

हम निम्न द्वारा धोखाधड़ी, बर्बादी और दुरुपयोग की रोकथाम करते हैं:
  • हमारे बही और रिकॉर्ड में यात्रा, मनोरंजन और अन्य व्यय का पूरी तरह से और सटीक तरीके से वर्णन करना। वैश्विक व्यावसायिक यात्रा, मनोरंजन और कर्मचारी व्यय रिपोर्ट नीति देखना।.
  • वित्तीय लेनदेनों को उचित तरीके से वर्गीकृत करना और हिसाब देना
  • केवल उन सेवाओं के लिए बिल करना जिन्हें हम आवश्यक समय-सीमा के भीतर प्रदान करते हैं
  • वादा किए गए डिस्काउंट देना
  • सभी अधिप्राप्ति नीतियों का पालन करना और केवल जरूरी सामान और सेवाओं का ऑर्डर देना
  • कंपनी के नकद या क्रेडिट कार्ड का उपयोग गैर व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए कभी नहीं करना
  • यदि हम लेखा प्रक्रियाओं या कानूनी बाध्यताओं के बारे में अनिश्चित हैं तो स्पष्टीकरण माँगना
  • अनुचित या संदिग्ध गतिविधि के बारे में चिंता की तत्काल रिपोर्ट करना

हमारे परिसरों की सुरक्षा करना

हम एक साथ मिलकर

हम अपने परिसर और उपकरण को नुकसान से सुरक्षित और बचाकर रखते हैं ताकि हम अपने ग्राहकों को जीत में मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहें।

सुरक्षित परिसर हमारे उपकरण और सामग्रियों को क्षति, चोरी या औद्योगिक जासूसी से सुरक्षित करते हुए हमारे लोगों के लिए एक सुरक्षित, आरामदायक परिवेश प्रदान करते हैं।

जीत कैसी दिखाई देती है

हम निम्न द्वारा अपने परिसर की सुरक्षा करते हैं:
  • हर समय कंपनी पहचान बैज पहनना, और सुनिश्चित करना कि दूसरे भी ऐसा करते हों
  • दरवाजों को खुला नहीं छोड़ देना या दूसरों को हमारे पीछे पीछे सुरक्षित प्रवेश से गुजरने नहीं देना
  • कभी भी किसी को हमारी चाबियाँ, बैज या अलार्म कोड नहीं देना
  • ऑफ़िस और वाहनों के दरवाजे लॉक करना
  • रिसाव, टूटे उपकरण या रखरखाव की अन्य समस्याओं की रिपोर्ट प्रबंधन को तुरंत करना
  • नियमित कार्यक्रम के अनुसार सभी अग्नि सुरक्षा उपकरण का निरीक्षण और जाँच करना
  • सभी अलार्म के प्रति तुरंत प्रतिक्रिया करना (सामान्य व्यावसायिक घंटों के बाद भी)
  • अनधिकृत लोगों को हमारे परिसर में प्रवेश करने से रोकना और किसी घुसपैठिये को देखने पर सुरक्षाकर्मियों से संपर्क करना
  • किसी ऐसी सुरक्षा चिंता या संकट की स्थिति में Johnson Controls के वैश्विक सुरक्षा परिचालन केंद्र (GSOC) से +1 414 524 6700 या gsoc@jci.com पर संपर्क करना जो हमारे किसी कर्मचारी, परिसर या परिचालन को वास्तविक या संभावित खतरा पेश करता हो।
  • यदि खतरा आसन्न हो तो स्थानीय कानून प्रवर्तन या आपातकालीन प्रतिसाददाताओं को कॉल करना